Noida News: कल लगेगा विधिक सहायता शिविर

ग्रेटर नोएडा। दीवानी न्यायालय परिसर में एक नवंबर को मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव शिवानी रावत ने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न विधिक विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। पहले से चिह्नित और पंजीकृत लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कल लगेगा विधिक सहायता शिविर #ALegalAidCampWillBeHeldTomorrow #SubahSamachar