Delhi NCR News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर कल गुरुग्राम में दौड़ेंगे खिलाड़ी और युवा

- नेहरू स्टेडियम से सुबह सात बजे शुरू होगी रन फॉर यूनिटी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह दिखाएंगे हरी झंडीसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस है। इस उपलक्ष्य में गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी आयोजित होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में होगा। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह सुबह सात बजे धावकों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह दौड़ शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देगी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ी, युवा, स्कूली विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक भाग लेंगे। युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियां समझने और समाज में आपसी सहयोग मजबूत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर कल गुरुग्राम में दौड़ेंगे खिलाड़ी और युवा #AthletesAndYouthToRunInGurugramTomorrowOnNationalUnityDay #SubahSamachar