Dehradun News: मरम्मत कार्य के लिए दो दिन बंद रहेगा फाटक
देहरादून। देहरादून से हर्रावाला के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर यार्ड मरम्मत के लिए फाटक संख्या 37 को बंद रखा जाएगा। फाटक 31 अक्तूबर को 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा एक नवंबर दोपहर 12 बजे से लेकर दो नवंबर दोपहर 12 बजे तक भी फाटक बंद रहेगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है। फाटक बंद रहने के दौरान वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वाहन 37 नंबर फाटक के बजाय 38 बी फाटक से गुजरेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 14:57 IST
Dehradun News: मरम्मत कार्य के लिए दो दिन बंद रहेगा फाटक #LevelCrossingToRemainClosedForTwoDaysForRepairWork #SubahSamachar
