दिल्ली: अंकिता भंडारी के माता-पिता को राजघाट से हिरासत में लिया, योगिता भयाना ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन व्रत पर बैठे थे। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने इस कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। योगिता भयाना के अनुसार, पुलिस अंकिता के माता-पिता को अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: अंकिता भंडारी के माता-पिता को राजघाट से हिरासत में लिया, योगिता भयाना ने कार्रवाई पर उठाए सवाल #CityStates #Delhi #AnkitaBhandariCase #DelhiNews #DelhiPolice #AnkitaBhandari #SubahSamachar