Roorkee News: पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल

रोडवेज अड्डे के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ढंडेरा रुड़की निवासी विक्रम तोमर ने बताया कि उनका मौसेरा भाई विपुल कुमार निवासी ककरौली मुजफ्फरनगर 25 अक्तूबर की रात करीब दस बजे किसी आवश्यक कार्य से रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह मंगलौर रोडवेज अड्डे के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से गलत साइड में तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसकी कार में टक्कर मार दी।हादसे में विपुल को गंभीर चोटें आईं और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के भाई ने पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने पिकअप नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तारसंवाद न्यूज एजेंसीमंगलौर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।03 नवंबर को कांस्टेबल रोशन शाह व मनोज वर्मा क्षेत्र के नगला एमाद से कुमराड़ी गांव की ओर गश्त पर थे। जैसे ही रजवाहे की पटरी की ओर चले तो एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उस युवक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने लगा। उसका पीछाकर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुए। तमंचा बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम साबिर कुरैशी निवासी कुमराड़ी थाना मंगलौर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल #YoungManSeriouslyInjuredInCollisionWithPickup #SubahSamachar