वीडियो: चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर रेही के पास खराब हुई बस, यात्री हुए परेशान

कपूरथला से चिंतपूर्णी होते हुए ज्वालाजी जा रही एक बस बुधवार को रास्ते में रेही के पास अचानक खराब हो गई। बस के कंडक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस में कुल 25 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान अचानक बस के हैंडब्रेक में तकनीकी दिक्कत आ गई और इसका पिछला चक्का जाम हो गया, जिसके चलते बस को रोकना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर आगे के लिए रवाना किया गया और खराब बस को मौके से हटवाया गया ताकि यातायात बाधित न हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वीडियो: चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर रेही के पास खराब हुई बस, यात्री हुए परेशान #SubahSamachar