बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का चला आ रहा क्रमिक अनशन आजबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। पिछले 15 दिनों से 'वन टाइम सेटलमेंट' और 'समान वेतन समान अधिकार' जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी बदरीनाथ धाम में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम में अनशनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान 22 मार्च 2025 को वेतन वृद्धि को लेकर बनाई गई कमेटी की संस्तुतियों पर भी चर्चा की गई। ये भी पढे़ंहरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी और निष्पक्ष समाधान के लिए बोर्ड के दोनों उपाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। समिति ने आश्वासन दिया है कि आगामी 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों के मांग पत्र पर पूरी गंभीरता से विचार कर एक सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने खुशी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी #CityStates #Chamoli #Uttarakhand #BadrinathTemple #Badrinath #SubahSamachar
