Lucknow News: खराब चावल मिलने से राशन वितरण प्रभावित, कार्डधारक परेशान

( फोटो) माई सिटी रिपोर्टरलखनऊ। बख्शी का तालाब क्षेत्र की दो राशन दुकानों पर खराब चावल मिलने से राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। कोटेदारों का आरोप है कि चावल में धान की भूसी, धान और कनकी मिली हुई है। शिकायत के बावजूद ठेकेदार की ओर से चावल नहीं बदला गया। इससे राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है।इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह के मुताबिक, चांदपुर रखारीपुर ग्राम पंचायत के कोटेदार राजकुमार को 45 बोरी चावल अत्यंत खराब मिला है। वहीं, पृथ्वी नगर के कोटेदार सुरेश कुमार को भी खराब चावल की आपूर्ति की गई है। दोनों कोटेदारों का कहना है कि ठेकेदार गोल्डी शुक्ला से कई बार चावल बदलने का अनुरोध किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका दावा है कि संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है।कोटेदारों ने खराब चावल बदलवाकर राशन वितरण शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वितरण की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। ऐसे में समय पर चावल नहीं बदला गया तो राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 10:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow News



Lucknow News: खराब चावल मिलने से राशन वितरण प्रभावित, कार्डधारक परेशान #LucknowNews #SubahSamachar