गोरखपुर: इनरव्हील क्लब का 30वां मधुरम्-दीपावली मेला संपन्न
गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित निपाल लॉन में सोमवार को इनरव्हील क्लब की ओर से 30वां मधुरम्-दीपावली मेला आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मंद बुद्धि बाल संस्थान के बच्चों और इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट-312 की चेयरमैन मधु कमानी ने किया। मेले में बनारस, लखनऊ, आगरा और कोलकाता से आए परिधान, गृह सज्जा और उपहारों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। खानपान के स्टॉल के साथ गेम, लकी ड्रॉ और हाउजी ने भी लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष सीमा भगत, सचिव परमप्रीत कौर, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल और मेला चेयरमैन पूर्वी नरायन पांडेय सहित सदस्याएं मौजूद रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:09 IST
गोरखपुर: इनरव्हील क्लब का 30वां मधुरम्-दीपावली मेला संपन्न #SubahSamachar
