कानपुर: महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम, छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। छेड़छाड़, पीछा करने या धमकी देने जैसी घटनाओं को चुपचाप सहने के बजाय छात्राएं इसकी शिकायत पुलिस से करें। किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल मदद लें। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कानपुर के महिला थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में एडीसीपी मुख्यालय एवं महिला अपराध स्नेहा तिवारी ने कैलाश नाथ इंटर कॉलेज की कक्षा 10 से 12 तक की छात्राओं को यह संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली से परिचित कराया और महिला सुरक्षा के साथ साइबर अपराधों से बचाव तथा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गलत व्यवहार के खिलाफ समय रहते शिकायत करने से पुलिस कार्रवाई कर सकती है। छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और परेशानी होने पर परिवार या पुलिस को जानकारी देने में संकोच न करने के लिए प्रेरित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:09 IST
कानपुर: महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम, छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurWomensPoliceStation #AmarUjalaDostPoliceInitiative #AdcpSnehaTiwari #KanpurEducationNews #KailashNathInterCollege #WomensSafetyAwarenessCampaign #SubahSamachar
