करवा चौथ से पहले पत्नी की हत्या: विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया, फिर गला दबाकर मार डाला, सैनिक पति गिरफ्तार

बागपत के बड़ौत में रुबीना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने उसके पति अलीसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सैनिक पति ने विवाद सुलझाने के लिए रुबीना को बातचीत के बहाने बुलाया था। बिजरौल गांव के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर गला दबाकर रुबीना की हत्या कर दी और शव खेत में छोड़कर भाग गया। शनिवार को रुबीना का शव बिजरौल गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। विवाद सुलझाने के बहाने पत्नी को बुलाया बड़ौत। जलालपुर खड़खड़ी गांव निवासी रुबीना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति अलीसान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अलीसान ने रुबीना को उनके बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत करने के बहाने बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात छपरौली चुंगी के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ से पहले पत्नी की हत्या: विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया, फिर गला दबाकर मार डाला, सैनिक पति गिरफ्तार #CityStates #Baghpat #बागपतपत्नीहत्या #बड़ौतमर्डरकेस #रुबीनाहत्याकांड #सैनिकपतिगिरफ्तार #अलीसानगिरफ्तार #बिजरौलजंगलशव #BaghpatCrimeNews #BarautMurderCase #SubahSamachar