Banda: घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, बाल-बाल बचे परिवार के लोग और बकरियां, इलाके में दहशत
बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की भोर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एक मकान के आंगन में गिर गया। घटना के समय आंगन में मौजूद व्यक्ति, बंधी हुई बकरियां बाल-बाल बची। सूचना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पीड़िता सुगरा बानो ने बताया की तार टूटकर गिरने के बाद उसमें काफी देर तक चिंगारी निकलती रही।इससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षा के डर से घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 09:13 IST
Banda: घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, बाल-बाल बचे परिवार के लोग और बकरियां, इलाके में दहशत #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #HighTensionWireAccident #UpLocalNews #ElectricityDepartmentBanda. #SubahSamachar
