बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े लोडर से टकराया श्रद्धालुओं का ऑटो, एक की मौत और छह घायल, रेफर

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिसंडा थाना क्षेत्र में झपकी आने से ऑटो चालक ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब लोडर (पिकअप) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार श्रद्धालु राजाराम को पीएचसी में मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार महिला व चालक समेत छह लोगों को बिसंडा पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फतेहपुर के थाना क्षेत्र असोथर के गांव सरकंडी निवासी फूलचंद्र ने बताया कि शनिवार की शाम वह भाई राजाराम (55) समेत सीएनजी ऑटो में सवार होकर 11 महिला व पुरुष चित्रकूट अमावस्या करने गए थे। रविवार की सुबह स्नान व परिक्रमा करने के बाद सुबह साढ़े पांच बजे वापस घर लौटने के लिए निकले थे। तभी सुबह साढ़े नौ बजे के पास बिसंडा के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े लोडर (पिकअप) में सीएनजी चालक दिनेश रैदास को झपकी आने पर पीछे से जोरदार टक्कर हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 14:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, खड़े लोडर से टकराया श्रद्धालुओं का ऑटो, एक की मौत और छह घायल, रेफर #CityStates #Crime #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar