कानपुर: थार से कुचलकर एलआईसी एजेंट की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठा बेटा, बोला- पहले गिरफ्तार करो
कानपुर में थार से स्कूटी सवार एलआईसी एजेंट संतोष सिंह को कुचलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजन पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठ गए। मृतक के बेटे राहुल सिंह ने शव की लावारिस के रूप में एंट्री किए जाने पर भी सवाल उठाए। उसका आरोप है कि पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे पिता के शव को लावारिस दर्ज कर दिया। राहुल ने साफ कहा कि जब तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर आकर उनकी बात नहीं सुनता और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा नहीं देता, वह धरने से नहीं उठेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि थार गाड़ी ने उसके पिता को एक बार टक्कर मारने के बाद दोबारा कुचला। यह महज हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई घटना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 14:28 IST
कानपुर: थार से कुचलकर एलआईसी एजेंट की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठा बेटा, बोला- पहले गिरफ्तार करो #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
