कानपुर: घर में मिला केसा से रिटायर्ड स्टेनो का शव, अंदर से बंद था दरवाजा, पुलिस बोली- हार्ट अटैक की आशंका

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांधीग्राम में अनिल अवस्थी (66) का शव उन्हीं के घर में पड़ा मिला। खाना बनाने वाली महिला बृहस्पतिवार शाम घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो उनका शव पड़ा मिला। परिजन ने पुलिस को बताया कि अनिल केसा से स्टेनो पद से रिटायर्ड थे। पत्नी सरोज बेटी प्राची के साथ किदवईनगर में अपने मायके में रह रही हैं। बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: घर में मिला केसा से रिटायर्ड स्टेनो का शव, अंदर से बंद था दरवाजा, पुलिस बोली- हार्ट अटैक की आशंका #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar