Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे?
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों (चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन) के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में केंद्र निर्धारित किए हैं। पटना में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती बांकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। यहां स्नातक सीट के लिए 14 और शिक्षक सीट के लिए सात मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग के दफ्तर से भी हर एक केंद्र की निगरानी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 07:31 IST
Bihar MLC Result LIVE: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, तिरहुत में कौन आगे? #CityStates #Patna #Bihar #MlcElectionResult #MlcResult2026 #MlcElection #MlcElections #SubahSamachar
