Bihar: जिस प्यार के लिए घर छोड़ा, उसी सफर में मिली मौत; छह महीने में ही बुझ गई रौशनी की जिंदगी

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव में छह महीने पहले लव मैरिज करने वाली विवाहिता रौशनी कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद पति रौशन मंडल सहित पूरा ससुराल परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने रौशनी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी बताया जाता है कि सर्दी गांव निवासी रौशनी कुमारी की गांव के ही युवक रौशन मंडल से सोशल मीडिया पर पहचान हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। काफी दिनों तक चले इस रिश्ते के बाद जब दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुए, तो दोनों घर से भागकर शादी कर लिए। परिवार की नाराजगी के बीच चल रहा था जीवन शादी के बाद भी परिवार वालों ने दोनों को स्वीकार नहीं किया, जिसके कारण वे इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही पति रौशन अपनी पत्नी को लेकर घर आया था। रविवार की अहले सुबह रौशनी की मौत की सूचना मायके वालों को दी गई, लेकिन जब तक वे पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष का कहना है कि मृतका के गले पर फंदे का निशान था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता विनोद मंडल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी और ससुराल वाले लव मैरिज के खिलाफ दुर्व्यवहार करते थे। ये भी पढ़ें:बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच इस संबंध में बिरौल के प्रभारी थानाध्यक्ष अमृतलाल मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एफएसएल टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 14:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: जिस प्यार के लिए घर छोड़ा, उसी सफर में मिली मौत; छह महीने में ही बुझ गई रौशनी की जिंदगी #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiraulPoliceStation #SardiVillage #SuspiciousDeath #LoveMarriage #MarriedWoman #RoshniKumari #RoshanMandal #AbscondingFromIn-laws'House #MurderAllegation #SubahSamachar