UP News: बरेली में दो नाम से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड भी बरामद
बरेली में एक ही आधार कार्ड में बदलाव कर दूसरी बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले हरदोई के टड़ियावा थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी अनुराग उर्फ धर्मेंद्र को रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से हुई। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर उसका भेद खुल सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो मौकों की चाहत में उसने ये फर्जीवाड़ा किया। उसने दो बार हाईस्कूल की परीक्षा देने की बात भी स्वीकार की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 05:52 IST
UP News: बरेली में दो नाम से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड भी बरामद #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #HomeGuardRecruitmentExam #Police #Crime #SubahSamachar
