कर्मभूमि एक्सप्रेस में बाल तस्करी का भंडाफोड़: संरक्षण में लिए सात बच्चे, मजदूरी के लिए लाया जा रहा था पंजाब
कर्मभूमि एक्सप्रेस में एक बार फिर बाल तस्करी का भांडाफोड़ हुआ है। वीरवार को जिला युवा विकास संगठन और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन संख्या 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस से सात बच्चों को संरक्षण में लिया गया है। इन बच्चों को मजदूरी के लिए पंजाब के विभिन्न शहरों में ले जाया जा रहा था। सभी बच्चों को फिलहाल अंबाला कैंट स्थित ओपन शेल्टर होम भेज दिया गया है। गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल संगठन को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलाइंस समूह से गुप्त सूचना मिली थी कि लगभग 15 बच्चों को मजदूरी के लिए ट्रेन से पंजाब भेजा जा रहा है। संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला के निर्देश पर समन्वयक अजय तिवारी ने तत्काल बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा, जीआरपी और आरपीएफ को सचेत किया। ट्रेन जैसे ही शाम लगभग पांच बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर आई तो संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सात बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। संयुक्त अभियान के तहत आरपीएफ के निरीक्षक रविंद्र सिंह व उनकी टीम और संगठन से हरविंदर सिंह, हाकम सिंह, परगट सिंह और रूबल मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:26 IST
कर्मभूमि एक्सप्रेस में बाल तस्करी का भंडाफोड़: संरक्षण में लिए सात बच्चे, मजदूरी के लिए लाया जा रहा था पंजाब #CityStates #Ambala #Haryana #ChildTraffickingCase #KarmabhoomiExpress #SubahSamachar
