Weather Update: बरेली में बादल बरसाएंगे राहत, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, जानें कब बदलेगा मौसम

बरेली में गर्म पछुआ हवा से तप रहा पारा रविवार को पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से 1.5 डिग्री लुढ़का। हालांकि, दिनभर तेज धूप और गर्म हवा से राहगीर बेहाल रहे। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से दो मई तक अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने और बारिश के आसार जताए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही, बीते सप्ताह के सापेक्ष सोमवार को तपिश से हल्की राहत मिलने के आसार भी हैं। मंगलवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर पहाड़ों की हवा तेजी से शहर में प्रवेश करेगी। अनुकूल माहौल बनने पर शाम को गरज, चमक के साथ हल्की-तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक संभावित बारिश के बाद पारा में चार डिग्री तक गिरावट होने से तप रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Weather Update: बरेली में बादल बरसाएंगे राहत, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, जानें कब बदलेगा मौसम #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyWeather #Weather #Rain #ImdWeather #SubahSamachar