Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सभी स्कूलों में एक समान ली जाएगी फीस, नहीं होगा भेदभाव
हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में अब एक समान फीस ली जाएगी। फीस वसूली को लेकर कोई भेदभाव नहीं होगा। बुधवार को हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रिकांगपिओ से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। 12 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने शीर्षक सरकारी स्कूलों की फीस में नहीं एकरुपता, अलग-अलग लिया जा रहा शुल्क से खबर प्रकाशित कर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर के माध्यम से बताया गया था कि प्रदेश के स्कूलों में किस प्रकार अलग-अलग फीस ली जा रही है। शिक्षा बोर्ड के स्कूलों की फीस में ही एकरुपता न होने का हवाला देते हुए प्रदेश में चयनित 155 सीबीएसई स्कूलों में भी फीस को लेकर बने संशय को प्रमुखता से उठाया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 18:21 IST
Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सभी स्कूलों में एक समान ली जाएगी फीस, नहीं होगा भेदभाव #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalNews #HimachalSchoolFee #SubahSamachar
