Ambala News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डॉ. बिन्नी ने दिया धरना
अंबाला सिटी। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अंबाला शहर के अग्रसेन चौक पर विवेक विहार निवासी डॉ. बिन्नी चोपड़ा ने धरना दिया। वह सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक प्रदर्शन स्थल पर डटी रहीं।डॉ. बिन्नी चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को भी उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इसी स्थान पर धरने पर बैठेंगी। वहीं, डॉ. बिन्नी की माता निर्मला रानी ने भी इस प्रदर्शन का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रविवार को छात्रों के हक की आवाज बुलंद करने और उनका समर्थन करने के लिए दिल्ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर इस तरह का बल प्रयोग बिल्कुल निंदनीय है और वे न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 06:04 IST
Ambala News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डॉ. बिन्नी ने दिया धरना #Dr.BinnyStagedASit-inProtestAgainstTheLathi-chargeOnStudents. #SubahSamachar
