खास बातचीत: डॉ. एमएल जाट बोले- यूरिया की अंधाधुंध डोज भारी, सुधारनी होगी मिट्टी की सेहत
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक एवं डीएआरई (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) के सचिव डॉ. एमएल जाट ने कहा कि देश में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग खेती की उत्पादकता बढ़ाने के बजाय कई बार नुकसानदायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों में अब भी यह धारणा बनी हुई है कि केवल यूरिया और डीएपी के अधिक इस्तेमाल से ही पैदावार बढ़ेगी, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. जाट ने कहा कि यदि किसान मौजूदा अनुशंसित तकनीकों और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करें तो आज की तारीख में ही रासायनिक खादों की खपत करीब 25 फीसदी तक कम की जा सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 06:50 IST
खास बातचीत: डॉ. एमएल जाट बोले- यूरिया की अंधाधुंध डोज भारी, सुधारनी होगी मिट्टी की सेहत #CityStates #Shimla #HimachalNews #DrMlJat #SubahSamachar
