Ambala News: बाड़मेर-हरिद्वार ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार

अंबाला। त्योहारी सीजन और ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। उत्तर रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यह विस्तार पूजा और भीड़भाड़ वाले सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। ट्रेनों का नया शेड्यूल : रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन नंबर 04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन का संचालन अब तय अवधि से आगे भी जारी रहेगा। ट्रेन नंबर 04811 बाड़मेर से हरिद्वार, यह ट्रेन 20 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगी। इसके कुल 21 फेरे होंगे। यह प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04812 हरिद्वार-बाड़मेर 21 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके भी कुल 21 फेरे होंगे। यह प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से चलेगी। पुरानी समय-सारिणी अनुसार होगा संचालन : रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनों के विस्तार के लिए सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की गई है। इन ट्रेनों के समय, रूट, ठहराव, कोचों की संख्या और मेंटेनेंस पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्री अपनी यात्रा की योजना पुरानी समय-सारणी के अनुसार ही बना सकते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 03:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: बाड़मेर-हरिद्वार ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार #ExtensionOfTheOperationalPeriodOfTheBarmer-HaridwarTrain #SubahSamachar