फुटबॉल चैंपियनशिप: चौथे दिन आठ रोमांचक मुकाबले, बस्ती, विंध्याचल, झांसी, मेरठ पर भारी पड़ी काशी; 4-1 से जीता

काशी के सिगरा स्टेडियम में बस्ती, विंध्याचल, झांसी, मेरठ पर काशी, लखनऊ, बरेली, कानपुर के फुटबॉलर्स भारी पड़े। साथ में प्रयागराज, अलीगढ़, कानपुर, देवीपाटन और गोरखपुर ने शानदार जीत हासिल की। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में चल रही सीनियर पुरुष प्रादेशिक फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन आठ रोमांचक मुकाबले हुए। मेजबान वाराणसी ने बस्ती मंडल को 4-1 से पराजित कर अपनी तीसरी जीत हासिल की। काशी के अजय ने छठवें, अंकित सिंह ने नौवें, आशीष कुमार ने 14वें और शुभम पटेल ने 42वें मिनट में गोल किए, जबकि बस्ती के तौसीफ ने 78वें मिनट में अपने जिले का एकमात्र गोल किया। दूसरी ओर राजधानी लखनऊ ने विंध्याचल को 4-0 से पटकनी दे दी। लखनऊ के लिए दीशू वर्मा ने हैट्रिक सहित चार गोल दागा। इसमें 10वें और 22वें मिनट में मिली पेनल्टी किक को गोल में बदलना शामिल था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 23:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फुटबॉल चैंपियनशिप: चौथे दिन आठ रोमांचक मुकाबले, बस्ती, विंध्याचल, झांसी, मेरठ पर भारी पड़ी काशी; 4-1 से जीता #CityStates #Varanasi #VaranasiFootball #SeniorMenFootball #StateFootballChampionship #SigraStadium #SubahSamachar