Rishikesh News: दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनगर वन कर्मियों ने बढ़ाई गश्त
-हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रेक किनारे चलाया सघन अभियानरायवाला। दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोतीचूर रेंज अधिकारी गौरव नेगी के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम ने मोतीचूर देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को सघन गश्त की।वन कर्मियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और वन्य जीवों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी टीम गठित की। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि दीपावली के दौरान जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान जंगल में घुसपैठ और वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है जिसको देखते हुए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है जो पार्क और गांव से सटे क्षेत्रों में गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों से जंगल क्षेत्र में फेंकी जा रही गंदगी को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा करना उनका पहला दायित्व है। पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पार्क के अधिकारियों को दें। गश्त के दौरान वन दरोगा दिनेश डुमरियाल, मनोज किशोर वन आरक्षी, देवांशु शर्मा वन आरक्षी धर्मपाल वन आरक्षी, विनोद नौटियाल आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 15:35 IST
Rishikesh News: दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनगर वन कर्मियों ने बढ़ाई गश्त #ForestPersonnelStepUpPatrolsInViewOfDiwali #SubahSamachar
