बरेली: संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूड सप्लाई चेन के डिलीवरी ब्वॉय संजय सक्सेना की शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में उस वक्त लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी, जब वह साथी मोनू सैनी के साथ मेला देखकर रात में घर लौट रहे थे। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन दो आरोपियों आकाश व विकास श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम पर चलाई गोली सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रविवार रात रामगंगा नदी के किनारे आरोपी राजेश गुर्जर को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर राजेश गुर्जर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो राजेश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। राजेश गुर्जर पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों कृष्णा गोस्वामी, राहुल तेली और धीरज गुर्जर को भी गिरफ्तार किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: संजय सक्सेना हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली #CityStates #Crime #Bareilly #UttarPradesh #MurderCase #Police #SubahSamachar