Roorkee News: मंगलौर में पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा
कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी धन के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित खातेदार ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुछ लोगों ने सरकारी धनराशि हड़प ली है जिसमें नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल है।मोहल्ला बंदर टोल निवासी फखरूद्दीन अंसारी ने जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में बताया कि मौजा मंगलौर स्थित उनकी जमीन चक सं.941, क्षेत्रफल 4 बीघा 5 बिस्वा, 5 बिस्वांसी पर कस्बा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शौकत और उसके पुत्र अहसान अवैध रूप से कब्जा करने व निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को उपजिलाधिकारी रुड़की को प्रार्थना पत्र दिया था।पीड़ित का आरोप है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि शौकत और अहसान ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर उक्त जमीन को अपनी दिखाते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। इसी आधार पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तों की धनराशि अवैध रूप से प्राप्त कर ली है। पीड़ित ने बताया कि इस खेल में नगर पालिका मंगलौर के कर्मचारी, अधिकारी और कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधि की संलिप्त है।तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने साजिश रचकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है और कूटरचित कागजात बनाकर अनुचित लाभ उठाया है। इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा है। फखरूद्दीन अंसारी ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 14:23 IST
Roorkee News: मंगलौर में पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा #FraudInPMAwasYojanaInMangalore #SubahSamachar
