हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी पिकअप, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई सीतापुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से पिकअप डाला जा घुसा। घटना में पिकअप चला रहे किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अतरौली निवासी सुनील वाजपेयी (45) खेती करते थे। वह अपना पिकअप डाला भी चलाते थे। रविवार की शाम वह पिकअप में धान लादकर हरदोई नवीन गल्ला मंडी गए थे। धान डालकर देर रात लगभग सवा 11 बजे इटौली तिराहे पर पहले से खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप पीछे से जा घुसी। घटना की जानकारी होते ही कुछ ही दूरी पर तैनात होमगार्ड मौके पर पहुंच गए। पिकअप में फंसे सुनील वाजपेयी को निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी बबली वाजपेयी और दो बेटे अभिषेक व पियूष हैं। हादसे का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 13:56 IST
हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी पिकअप, चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम #CityStates #Hardoi #Kanpur #UttarPradesh #HardoiNews #UpNews #SubahSamachar
