High Court : इंसान की औलाद है इंसान बनेगा, बाल गृह के अभिलेख से हटेगा बच्चों का जाति-धर्म

तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा। 1959 में फिल्म धूल का फूल के लिए मोहम्मद रफी का गाया यह गीत अब उत्तर प्रदेश के बाल सुधार गृहों में हकीकत बनने जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद प्रदेश सरकार ने बाल गृहों के सरकारी अभिलेख से बच्चों की जाति और धर्म का जिक्र हटाने का आदेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार किशोर न्याय अधिनियम में आवश्यक संशोधन की सिफारिश की है, ताकि यह व्यवस्था पूरे देश में लागू की जा सके। यह जानकारी राज्य सरकार के अधिवक्ता ने न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ को प्रयागराज की एक नाबालिग पीड़िता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया राजकीय बाल गृहों के रिकॉर्ड में अभी भी बच्चों की जाति और धर्म का उल्लेख किया जा रहा है। जबकि, इससे पहले कोर्ट ने इटावा के प्रवीण छेत्रीके मामले में भी एफआईआर और आपराधिक दस्तावेज में आरोपियों की जाति का अनावश्यक उल्लेख नहीं करने के विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




High Court : इंसान की औलाद है इंसान बनेगा, बाल गृह के अभिलेख से हटेगा बच्चों का जाति-धर्म #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AllahabadHighCourt #BalSudharGrahPrayagraj #TuHinduBanegaNaMusalmanBanega #SubahSamachar