Rohtak News: आर्य समाज मंदिर में किया सत्संग
रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी स्थित महाशय धर्मचंद गांधी आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के सदस्य सुरेश गांधी ने बताया कि दिल्ली से आए भजन उपदेशक दीपक कुमार ने आर्य समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक व संगठन की एकता का महत्व भी बताया। उन्होंने संस्कारों पर भी जोर दिया और कहा कि संस्कारों की शुरुआत घर से होती है। घर से मिले संस्कार जीवनोपयोगी होते हैं। मंदिर में इससे पहले हवन भी किया गया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली और मंगलकामना की। इस अवसर पर मंत्री मीना भाटिया के अलावा तमाम पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। -------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 19:51 IST
Rohtak News: आर्य समाज मंदिर में किया सत्संग #HeldASatsangAtTheAryaSamajTemple. #SubahSamachar
