Himachal Politics: पेपर लीक और भर्ती मामलों पर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, जांच रोकने के लगाए आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्रसिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला है। शिमला से जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पेपर लीक मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय जांच को आगे नहीं बढ़ा रही है और युवाओं को गुमराह कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, जबकि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने कितनी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की हैं। उन्होंने प्री-नर्सरी शिक्षक भर्ती और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे, जिसके कारण कई प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने सामूहिक नकल (मास चीटिंग) और पेपर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। उनके अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और नकदी भी बरामद हुई, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 10:36 IST
Himachal Politics: पेपर लीक और भर्ती मामलों पर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, जांच रोकने के लगाए आरोप #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #JaiRamThakur #SukhuGovernment #HimachalPolitics #PaperLeak #PoliceRecruitment #HimachalNews #BjpHimachal #SubahSamachar
