जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर; 21 साल की सरस्वती प्रजापत ने दर्ज करी जीत

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। जोधपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम में अब तक भाजपा के 44, कांग्रेस के 44 और अन्य दलों के 11 प्रत्याशी जीत चुके हैं। वार्ड 99 में भाजपा की निकिता ने पूर्व मेयर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। वार्ड 42 में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों से हराया। वार्ड 51 में कांग्रेस की 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। वार्ड 28 में भाजपा प्रत्याशी और फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास राघवानी विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को हराया, जो तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वार्ड में भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा हार गए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी ने जीत दर्ज की। दोनों ही महापौर पद के दावेदारों में शामिल थे। खास बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में भाजपा को हार मिली, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हार गया। शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई, इसके बाद अन्य मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए कॉलेज के 10 कमरों में प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं। परिणाम से पहले हुई थी बाड़ाबंदी जोधपुर में मतदान खत्म होने के बाद भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों को एक जगह बुलाया था। इसके बाद उन्हें बसों के जरिए एक होटल ले जाया गया। भाजपा की ओर से कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को भी बाड़ाबंदी में शामिल करने के लिए बुलाया गया था। ये भी पढ़ें-राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: किसके पक्ष में है शहरों का मूड 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस की ताकत का फैसला पांव छूने को लेकर हुआ था विवाद निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जोधपुर के वार्ड नंबर 82 में विवाद खड़ा हो गया था। मतदान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोलिंग पार्टी में तैनात कुछ कर्मचारियों ने पैर छू लिए थे। इसको लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। पार्टी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर को शिकायत पत्र भी सौंपा गया था। अब आज आने वाले परिणाम से साफ होगा कि जोधपुर नगर निगम में जनता ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 08:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर; 21 साल की सरस्वती प्रजापत ने दर्ज करी जीत #CityStates #Jodhpur #Rajasthan #RajasthanNews #JodhpurMunicipalCorporationElection #JodhpurElectionResult2026 #JodhpurCivicElection #RajasthanLocalBodyElection #JodhpurWardResult #Bjp #SubahSamachar