Kanpur: एपीके फाइल से 64.50 करोड़ की ठगी, रोहित को नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस, सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स की जांच

कानपुर में एपीके फाइल के माध्यम से गुजरात में ठगी का मकड़जाल फैलाने वाला 18 साल का रोहित अब कानपुर पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। कासगंज का रोहित कानपुर में बैठकर साइबर ठगी का गिरोह चला रहा था और यहां की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस रोहित का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। पुलिस पता कर रही है कि रोहित कितने दिन होटल में रुका और किस-किस से मुलाकात की। इसके लिए कानपुर पुलिस सूरत पुलिस से भी संपर्क करेगी। बता दें कि 11 जुलाई को सूरत की पुलिस ने परेड चौराहे के पास स्थित एक होटल से रोहित शाक्य को गिरफ्तार किया था। रोहित एआइ की मदद से पीएनबी वन के नाम से बैंकिंग एप की एपीके फाइल बनाता था। अब तक वह 121 फाइलें साइबर ठगों को बेच चुका है जिन्हें करीब 22 हजार मोबाइल में इंस्टाल किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 11:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: एपीके फाइल से 64.50 करोड़ की ठगी, रोहित को नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस, सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स की जांच #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar