VIDEO: त्यौहारों से पहले तीर्थ पुरोहितों ने उठाई यमुना शुद्धीकरण की मांग।

मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ एवं धर्मयात्रा महासंघ ने कार्तिक के प्रमुख पर्वों से पहले यमुना की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की मांग की है। उन्होंने विगत रोज मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी के निर्देश पर दिए ज्ञापन में कहा गया कि दीपावली, अन्नकूट, यम द्वितीया, गोपाष्टमी, कंस वध मेला, देवोत्थान एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा पर देश भर से लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आते हैं। यमुना शुद्धिकरण की केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं के बावजूद जल स्वच्छ नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप है कि खुले नालों से दूषित पानी अब भी यमुना में गिर रहा है। ज्ञापन में पर्वों से पहले यमुना में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने, घाटों, मंदिरों और प्रमुख बाजारों में सफाई, यातायात, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है। उन्होंने कहा कि यमुना ब्रज की जीवनरेखा और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसकी स्वच्छता के लिए आश्वासनों के जगह ठोस कार्रवाई जरूरी है। वहीं नालों का दूषित पानी पूरी तरह रोकना चाहिए। इस दौरान महासंघ के ब्रज प्रांत अध्यक्ष भागवत आचार्य लालजी भाई शास्त्री, धर्म यात्रा महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल, ब्रजमंडल संयोजक अजय चतुर्वेदी, प्रांतीय महामंत्री यज्ञदत्त चतुर्वेदी शास्त्री, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, आशु मिश्रा, राकेश, अंकित, संजय आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 09:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: त्यौहारों से पहले तीर्थ पुरोहितों ने उठाई यमुना शुद्धीकरण की मांग। #SubahSamachar