लखनऊ: फैजुल्लागंज में 150 घरों पर मंडरा रहा 11 हजार वोल्ट का खतरा, चीनी मांझे से झुलसा था छह साल का बच्चा
राजधानी के नव विकसित इलाके फैजुल्लागंज में करीब 150 घरों पर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का खतरा मंडरा रहा है। बिजली के खंभों और तारों के बेहद करीब बने इन घरों में रहने वाले परिवारों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।बीते सोमवार को छह साल का रुद्र राय चीनी मांझे की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस और अवैध निर्माण का मामला फिर चर्चा में है। दरअसल, 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तारों में चीनी मांझे वाली पतंग फंस गई थी। पतंग का धातुयुक्त मांझा पड़ोस के मकान की छत पर पड़ा था। रुद्र ने जैसे ही उसे पकड़ा, उसे करंट लग गया। इससे वह झुलसकर घायल हो गया। इस घटना ने हाइटेंशन लाइन के आसपास बने मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
लखनऊ: फैजुल्लागंज में 150 घरों पर मंडरा रहा 11 हजार वोल्ट का खतरा, चीनी मांझे से झुलसा था छह साल का बच्चा #CityStates #Lucknow #LucknowNews #Faizullaganj #HighTensionLine #ChineseManjha #ElectricitySafety #IllegalConstruction #ChildInjured #SubahSamachar
