VIDEO: बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने पुलिस ने रुकवाया काम।
मथुरा। शहर के मसानी बिजलीघर के सामने स्थित स्थित एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। यहां कब्रिस्तान कमेटी ने बाउंड्री निर्माण कार्य का विरोध शुरु कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस ने बाउंड्री करने वाले एवं कब्रिस्तान कमेटी के दोनों पक्षों से जमीन के साक्ष्य मांगे हैं। वहीं पुलिस ने राजस्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है। स्थानीय निवासी जमालुद्दीन कुरैशी का दावा है कि कब्रिस्तान संख्या 939 की जमीन सरकारी अभिलेखों और वक्फ बोर्ड में दर्ज है। उन्होंने कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए डीएम, एसएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट से भी इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लेकर दोनों पक्षों से जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। वहीं राजस्व विभाग की जांच के बाद जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कार्य करने की अनुमति देने का निर्णय किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
VIDEO: बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने पुलिस ने रुकवाया काम। #SubahSamachar
