कानपुर: शिवराजपुर में CM सामूहिक विवाह, 203 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मेहमानों ने उठाया लजीज खाने का लुत्फ
कानपुर में बिल्हौर के शिवराजपुर स्थित बेरी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में चौबेपुर, ककवन, शिवराजपुर और बिल्हौर विकास खंड से आए 203 वर और वधुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की। कार्यक्रम का आगाज निर्धारित समय पर वैदिक रीति-रिवाजों और मांगलिक गीतों के साथ हुआ। सामूहिक विवाह मंडप में 203 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए पांडाल में भव्य व्यवस्थाएं की गई थीं। समारोह में पहुंचे परिजनों, रिश्तेदारों और बरातियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग ढोल और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। आयोजन स्थल पर स्वादिष्ट व लजीज व्यंजनों का प्रबंध किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
कानपुर: शिवराजपुर में CM सामूहिक विवाह, 203 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मेहमानों ने उठाया लजीज खाने का लुत्फ #CityStates #Kanpur #KanpurNews #BilhaurMassWedding #ShivrajpurBeriInterCollege #KakwanMassWedding #MassWeddingInKanpur #SubahSamachar
