करवाचौथ की रौनक से गुलजार बाजार: चंडीगढ़ में 35 करोड़ का ब्यूटी कारोबार, जानें कब होगा चांद का दीदार

पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ सुहागिनें 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस बार व्रत को सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की दृष्टि से शुभ बताया जा रहा है। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में व्रत रखने वाली महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन के लिए रात 8:08 बजे तक इंतजार करना होगा। चंद्रोदय के बाद अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख एवं कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार करवा चौथ से पहले 28 अक्तूबर को शुक्र उदय हो रहे हैं। शुक्र को सुख, ऐश्वर्य और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है। करवा चौथ पर वृष राशि, वृष लग्न और मृगशिरा नक्षत्र में चंद्रमा का उदय होना भी शुभ माना जा रहा है। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। चतुर्थी तिथि में रखा जाएगा व्रत पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी में करने का विधान है। व्रत के प्रमुख देवता गौरी और गणेश हैं जबकि चंद्रमा उपदेवता माने जाते हैं। चंद्रमा के उदय पर अर्घ्य देने और आरती करने की परंपरा है। कुमारी कन्याएं भी योग्य जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रख सकती हैं। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर, बुधवार की रात 1:07 बजे तृतीया तिथि समाप्त होकर चतुर्थी शुरू होगी। यह तिथि 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी। शिव-पार्वती और गणेश पूजन का भी महत्व सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ पर केवल चंद्रमा ही नहीं, बल्कि शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा भी की जाती है। शिव-पार्वती की आराधना पति-पत्नी के बीच प्रेम और रिश्ते में मधुरता बनाए रखने की कामना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि व्रत का पूरा फल प्राप्त करने के लिए दोपहर बाद करवा चौथ की कथा का श्रवण करना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवाचौथ की रौनक से गुलजार बाजार: चंडीगढ़ में 35 करोड़ का ब्यूटी कारोबार, जानें कब होगा चांद का दीदार #CityStates #Chandigarh-punjab #Karwachauth2026 #ChandigarhKarwachauth #SubahSamachar