दहशत: छह किमी के दायरे में पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग के हाथ खाली; सिर्फ फुटप्रिंट तलाशे जा रहे

रिहायशी और छावनी क्षेत्र से सटी छह किलोमीटर की परिधि में पिछले पांच दिनों से एक तेंदुआ लगातार घूम रहा है। दिन ढलते ही तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल जा रही है। छावनी क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल से लेकर 39 जीटीसी और अन्य स्थानों पर तेंदुआ स्थानीय नागरिकों दिखाई दे रहा है। लेकिन सूचना मिलने के घंटों बाद पहुंचने वाली वन विभाग की टीम केवल जमीन पर पदचिह्न (फुटप्रिंट) तलाशने तक ही सीमित नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ स्कूल परिसर की दीवारों, खाली प्लॉटों और झाड़ियों के बीच बेखौफ घूम रहा है। कई लोगों ने रात के समय में वाहनों की रोशनी पड़ते ही उसे छलांग लगाकर अंधेरे में ओझल होते देखा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार वन विभाग को सटीक लोकेशन और समय की जानकारी दी, लेकिन मौके पर पहुंचे कर्मी केवल औपचारिकता निभाते रहे। पक्के रास्तों और कंक्रीट के फर्श पर फुटप्रिंट न मिलने का हवाला देकर वनकर्मी ठोस कार्रवाई से बचते दिखे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 22:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दहशत: छह किमी के दायरे में पांच दिन से घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग के हाथ खाली; सिर्फ फुटप्रिंट तलाशे जा रहे #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LeopardSighting #LeopardMovement #LeopardFear #ForestDepartment #WildlifeAlert #SubahSamachar