Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई; साथी चचेरा भाई घायल

लखनऊ में भगवानपुर गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाराबंकी फतेहपुर के गौरा करौंदी निवासी अनुभव सिंह चचेरे भाई कुलदीप के साथ बाइक से रायबरेली जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अनुभव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल कुलदीप को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर शव ले लिया। बहन की कल आई थी बारात शनिवार को ही अनुभव की बहन आकांक्षा की शादी हुई थी और रविवार को उसकी विदाई होनी थी। विदाई के वक्त ही भाई की मौत की खबर घर पहुंची, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अनुभव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में पिता राजेश, मां शीला और दो बहनें आकांक्षा और प्रिया हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई; साथी चचेरा भाई घायल #CityStates #Lucknow #LucknowAccident #HomeGuardExam #RoadAccident #NigohanNews #UpNews #BreakingNews #BarabankiNews #SubahSamachar