नीला ड्रम केस: मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग, सौरभ की मां का गंभीर आरोप; सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में रखने की मांग उठी है। सौरभ की मां रेनू देवी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और परिवार की एक अन्य सदस्य के साथ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं और वरिष्ठ जेल अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान रेनू देवी ने अपने बड़े बेटे के एक्सीडेंट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में रखने की मांग को लेकर सौरभ की मां रेनू देवी और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं। उनके साथ सौरभ की बुआ भी थीं। तीनों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। इस दौरान रेनू देवी ने आरोप लगाया कि मुस्कान और साहिल के परिवार के लोग एकजुट होकर उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे राहुल उर्फ बबलू का एक्सीडेंट कराने का आरोप भी लगाया। यह भी पढ़ें:करवाचौथ 2026: चंद्रदर्शन पर संकट, चांद के दीदार न हो तो कैसे खुलेगा व्रत जानें क्या कहते हैं आचार्य
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
नीला ड्रम केस: मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग, सौरभ की मां का गंभीर आरोप; सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी #CityStates #Meerut #मेरठमुस्कानसाहिलकेस #सौरभहत्याकांड #रेनूदेवीकाआरोप #पूनमपंडितमेरठ #मुस्कानसाहिलअलगजेल #मेरठजिलाकारागार #MeerutMuskanSahilCase #SaurabhMurderCase #PoonamPandit #MeerutNews #SubahSamachar
