यूपी: प्रदेश में भी घटा मुरादाबाद का कद, मंडल में 19 सदस्य; जिले से सिर्फ एक; सबसे ज्यादा यहां से; कौन कहां से

भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी से बाहर होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति में भी मुरादाबाद का कद घट गया है। प्रदेश कार्यसमिति में मंडल के शामिल 19 सदस्यों में मुरादाबाद की संख्या सिर्फ एक है। जबकि पिछली कार्यसमिति में मंडल के 14 सदस्य में तीन मुरादाबाद के शामिल थे। इस बार सबसे अधिक रामपुर के छह सदस्य शामिल हैं। वहीं अमरोहा, संभल, बिजनौर से चार-चार सदस्य शामिल किए गए हैं। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी में परिवर्तन का दौर चल रहा है। तीन सितंबर को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इसमें मुरादाबाद और संभल को जगह नहीं मिली। जबकि पिछली कार्यकारिणी में दोनों जिले शामिल थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में भी घटा मुरादाबाद का कद, मंडल में 19 सदस्य; जिले से सिर्फ एक; सबसे ज्यादा यहां से; कौन कहां से #CityStates #Election #Moradabad #UttarPradesh #AssemblyElection2027 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #SubahSamachar