New Industrial Policy: हिमाचल में उद्योगों को सस्ती बिजली के साथ टैक्स में रियायत की तैयारी

हिमाचल प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इस नीति को तैयार करते समय पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की औद्योगिक नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। अब वनई नीति में उद्योगों को बाहरी राज्यों की तुलना में कम दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और टैक्स में भी दो से तीन फीसदी तक की राहत देने का फैसला लिए जाने की संभावना है। सरकार का मानना है कि बिजली की ऊंची लागत उद्योगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती रही है। सस्ती बिजली मिलने से उत्पादन लागत कम होगी और उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। इससे नए उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों का भी हिमाचल की ओर रुझान बढ़ने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




New Industrial Policy: हिमाचल में उद्योगों को सस्ती बिजली के साथ टैक्स में रियायत की तैयारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kullu #HpNewIndustrialPolicy #SubahSamachar