Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद भी नहीं हटे नालियों पर बिछे पाइप, लोगों में बढ़ा रोष

उपायुक्त के निर्देश और रिमाइंडर के बावजूद कार्रवाई अधूरी, बरसात में घरों में घुस रहा गंदा पानीसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। नगर निगम क्षेत्र में शिव मंदिर से प्रताप गली को जोड़ने वाले मार्ग की निकासी नालियों पर जल शक्ति विभाग की ओर से बिछाई गई पाइपलाइन को हटाने का मामला डेढ़ माह बाद भी अधर में लटका हुआ है। उपायुक्त के निर्देश और प्रशासन को भेजे गए रिमाइंडर के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।स्थानीय निवासी गोपाल सिंह और अन्य लोगों ने 10 जून को उपायुक्त से शिकायत कर बताया था कि नालियों के ऊपर पाइप बिछे होने से बरसाती पानी की निकासी बाधित हो रही है। शिकायत के बाद उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक पाइप नहीं हटाई गई। लोगों का कहना है कि 5 जुलाई को उन्होंने दोबारा प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और 11 जुलाई को पहला रिमाइंडर भी भेजा। इसके बाद शिकायत फिर से जल शक्ति विभाग को भेजी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों के ऊपर पाइप होने से उनकी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। बरसात के दौरान नालियां जाम होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं।लोगों ने सुझाव दिया है कि शिव मंदिर से प्रताप गली तक बिछी मुख्य पाइपलाइन से ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएं, ताकि नालियों के ऊपर बिछी पाइप हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाई जा सके।कोट:नालियों के ऊपर बिछे पाइप लोगों के निजी जल कनेक्शनों से संबंधित हैं। कनिष्ठ अभियंता ने मौके का निरीक्षण किया है और समस्या के समाधान के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। -राकेश वात्स्यायन, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद भी नहीं हटे नालियों पर बिछे पाइप, लोगों में बढ़ा रोष #PipesLaidOverDrainsHaveNotBeenRemovedEvenAfterAMonthAndAHalf;PublicResentmentGrows. #SubahSamachar