धर्मशाला: इंटरनेट काॅल से चीन में माैजूद लोगों के संपर्क में था आरोपी, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ाई
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की नगरी धर्मशाला में बिना वीजा रह रहे एक चीनी नागरिक को गुरुवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ा दी है। इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। चीनी नागरिक लौ वेननियन को 2 फरवरी को मैक्लोडगंज क्षेत्र में बिना वैध वीजा के ठहरने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने उस भवन के मालिक से भी पूछताछ की, जहां आरोपी ठहरा हुआ था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 21:27 IST
धर्मशाला: इंटरनेट काॅल से चीन में माैजूद लोगों के संपर्क में था आरोपी, पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ाई #CityStates #Shimla #Kangra #HimachalNews #SubahSamachar
