पंजाब में 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पंजाब में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 29 और 30 अक्तूबर को गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एक नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम पारा भी सामान्य के नजदीक बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब में 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं #CityStates #Chandigarh-punjab #RainAlertInPunjabOnOctober29-30 #WindsWillBlowAtASpeedOf40Km #पंजाबमें29-30अक्टूबरकोबारिशकाअलर्ट #40Kmकीरफ्तारसेचलेंगीहवाएं #WeatherInPunjab #RainAlert #Thunderstorm #StrongWind #PatialaNewsInHindi #LatestPatialaNewsInHindi #SubahSamachar