Meerut News: नंगलामल मिल की जर्जर सड़कों के गड्ढे अब भरेंगे
मुंडाली। समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक भाटी ने नंगलामल गन्ना मिल की जर्जर सड़कों को लेकर मिल प्रबंधन से बात की। उन्होंने सड़कों को सही कराने की मांग करते हुए उनका मुआयना कराया। भाटी ने गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव को साथ लेकर कायस्थ बढडा से नंगलामल शुगर रास्ते की जर्जर स्थिति दिखाई। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों से किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नुकसान और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ये सड़कें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती हैं। उन्होंने कायस्थ बढडा से नंगलामल मिल जाने वाले रास्ते के लिए रोड़ी, डस्ट और सीमेंट उपलब्ध करा दी है। इससे सड़क के गड्ढे भरे जा सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 15:35 IST
Meerut News: नंगलामल मिल की जर्जर सड़कों के गड्ढे अब भरेंगे #ThePotholesOnTheDilapidatedRoadsAtNanglamalMillWillNowBeFilled. #SubahSamachar
