छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: हर्रई में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में पलटा, चालक की मौत, 4 घायल

जिले के हर्रई थाना क्षेत्र में बड़े पुल के पास सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर कल्टीवेटर के साथ पुल की ओर से आ रहा था, इसी दौरान बड़े पुल के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। ये भी पढ़ें:उमरिया: पटाखों से भरा ट्रक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हो रहा था परिवहन, सुरक्षा के इंतजाम नदारद घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही हर्रई पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल हर्रई पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 13:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: हर्रई में कल्टीवेटर लेकर जा रहा ट्रैक्टर गहरी खाई में पलटा, चालक की मौत, 4 घायल #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Chhindwara #ChhindwaraNews #HarraiRoadAccident #RoadAccident #TractorOverturns #HarraiPolice #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar