Dausa: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

दौसा जिले में इन दिनों राजनीति और प्रशासन के बीच तनातनी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा और एक महिला राजस्व अधिकारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो भूमि कन्वर्जन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने जिले के सियासी माहौल को और गरमाकर बवाल खड़ा कर दिया है। ऑडियो में दबाव बनाते हुए सुनाई दे रहे विधायक वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी स्पष्ट रूप से कहती सुनाई दे रही हैं कि संबंधित भूमि पहले यूआईटी में दर्ज करवाई जाए। उनका कहना है कि नियमों के बिना किसी भी तरह का निर्माण संभव नहीं है। अधिकारी यह भी कहती हैं कि पहले कन्वर्जन करवाएं, उसके बाद चाहे वहां मकान बनाएं या महल। बातचीत के दौरान महिला अधिकारी यह भी कहती हैं कि नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं किया जा सकता, भले ही इसके कारण उनका तबादला क्यों न कर दिया जाए। ऑडियो में अधिकारी यह भी आरोप लगाती नजर आ रही हैं कि विधायक उन्हें दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक ने नहीं उठाया फोन इस वायरल ऑडियो को लेकर जब विधायक दीनदयाल बैरवा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कॉल रिसीव नहीं हो सका। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि विधायक इस समय विधानसभा में व्यस्त हैं। पिछले दिनों तहसीलदार से उलझ गए थे विधायक महिला अधिकारी के ऑडियो विवाद के बीच विधायक दीनदयाल बैरवा इससे पहले एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। यह मामला दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा से जुड़ा है, जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हुआ था। तीन दिन पहले तहसीलदार अपनी राजस्व टीम के साथ ग्रास भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं। ये भी पढ़ें:खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून जल्द, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में एलान विधानसभा में उठाया था मुद्दा इस कार्रवाई को लेकर विधायक और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान तहसीलदार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने विधायक को थाने भेजने जैसी टिप्पणी की। इस बयान के बाद मामला और तूल पकड़ गया और सीधे राजस्थान विधानसभा तक पहुंच गया था। विधायक दीनदयाल बैरवा ने इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में उठाया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया। अध्यक्ष ने दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव और तहसीलदार गजानंद मीणा को तलब किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 18:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dausa: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल #CityStates #Dausa #Rajasthan #DausaNews #DausaMlaDeendayalBairwa #FemaleRevenueOfficer #TehsildarGajanandMeena #LandConversion #ViralAudio #EncroachmentDispute #RajasthanAssembly #LandDispute #SubahSamachar